Post Office Driver Bharti: इंडिया पोस्ट ऑफिस ड्राइवर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी


Post Office Driver Bharti: इंडिया पोस्ट स्टाफ का ड्राइवर भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंडिया पोस्ट द्वारा स्टाफ का ड्राइवर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर को जारी किया गया है। इसके अनुसार स्टाफ कर ड्राइवर के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 30 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।


इंडिया पोस्ट स्टाफ का ड्राइवर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 4 अक्टूबर से 30 नवंबर 2023 तक रखी गई है। इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए पे स्केल लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए तक दिया जायेगा।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती आवेदन शुल्क

इंडिया पोस्ट स्टाफ का ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती आयु सीमा

इंडिया पोस्ट स्टाफ कर ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 56 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 30 नवंबर 2023 के आधार पर दी जाएगी। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इंडिया पोस्ट में स्टाफ का ड्राइवर पद हेतु योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी को ड्राइविंग का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थी को मोटर मेकैनिज्म संबंधी सामान्य जानकारी होनी चाहिए। आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती चयन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट स्टाफ का ड्राइवर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट/ प्रेक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

·        इंडिया पोस्ट स्टाफ का ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक देख लेना है।

·        इसके बाद आवेदन फार्म को एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट कर लेना है।

·        अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।

·        आवेदन फॉर्म में निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और सिग्नेचर करें।

·        शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लगानी है।

·        इसके बाद उपयुक्त आकर के लिफाफे में डालकर निर्धारित पते पर भेज देना है।

·        अभ्यर्थी का आवेदन फार्म 30 नवंबर तक या इससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

Postal Address: Senior Manager, Mail Motor Service, C-121, Naraina Industrial Area phase-I, Naraina, New Delhi-110028

आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अक्टूबर 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2023
आधिकारिक नोटिफिकेशनयहां देखें
आवेदन फॉर्मयहां देखें

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Telegram

Click Here

Check All Latest Jobs

Nv tech support